छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveभारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच...
Spread the loveरायपुर। ढोलक की थाप और मंजीरों...
Spread the loveनई दिल्ली। रेलवे के लाखों कर्मचारियों...
नई दिल्ली, 29 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।प्रधानमंत्री मोदी ने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा, “खिलाड़ियों का समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प पूरे देश को गौरवान्वित करता है। हम दिग्गज मेजर ध्यान चंद जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”
उल्लेखनीय है कि, यह दिन मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस (29 अगस्त, 1905) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
केन्द्र सरकार ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर पहली बार 2012 में खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इस दिन देश भर में खेल और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है
