इंदौर, 29 अगस्त 2026। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में इंदौर का एसेंशिया लक्ज़री होटल लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, अत्याधुनिक सुविधाओं और उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए होटल को अब तक अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है।
उपलब्धियों की इसी श्रृंखला में, होटल को ‘मिर्ची बिजनेस क्लास अवार्ड्स – इंदौर 2026’ के अंतर्गत ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, ‘टाइम्स हॉस्पिटैलिटी आइकॉन्स 2026, मध्य प्रदेश’ में होटल को ‘आइकॉनिक लक्ज़री वेडिंग होटल’ के पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। ये विभिन्न सम्मान आतिथ्य क्षेत्र में होटल की सुदृढ़ प्रतिष्ठा और निरंतर बढ़ती विश्वसनीयता के प्रतीक हैं।
पिछले कुछ वर्षों में एसेंशिया लक्ज़री होटल इंदौर ने ग्रैंड वेडिंग्स, कॉर्पोरेट सम्मेलनों और बड़े सोशल इवेंट्स के लिए एक पसंदीदा डेस्टिनेशन के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। होटल में बड़े आयोजनों के लिए विशाल पार्किंग एरिया, समर्पित वेडिंग प्लानिंग सपोर्ट और विशेष प्योर वेजिटेरियन किचन जैसी कई प्रीमियम सुविधाएँ उपलब्ध हैं। होटल की क्षमता और बड़े आयोजनों को संभालने के अनुभव की झलक हाल ही में आयोजित ‘इंटरनेशनल डॉक्टर्स कॉकटेल और कॉन्फ्रेंस’ में भी देखने को मिली, जहाँ 2,500 से अधिक मेहमानों की मेज़बानी सफलतापूर्वक की गई थी।
इस उपलब्धि पर बात करते हुए एसेंशिया लक्ज़री होटल इंदौर के जनरल मैनेजर शिवेंद्र सिंह परिहार ने कहा,* “होटल को मिल रहे ये सभी सम्मान हमारी पूरी टीम के समर्पण और सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। वेडिंग और इवेंट्स के क्षेत्र में मेहमानों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास रहता है कि हर आयोजन में विश्वस्तरीय सुविधाएँ, व्यक्तिगत सेवा और एक यादगार अनुभव दिया जा सके। यह सराहना हमें अपने हॉस्पिटैलिटी मानकों को लगातार और बेहतर बनाने की प्रेरणा देती है।”