एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर, ने डॉ. नितिन तोमर को हेड एंड नेक ऑन्कोसाइंसेज विभाग का प्रमुख नियुक्त किया।
Spread the love इंदौर, अक्टूबर 13, 2026: एचसीजी...
Spread the love इंदौर, अक्टूबर 13, 2026: एचसीजी...
Spread the loveमुंबई, इस बार की नवरात्रि रणवीर...
Spread the love बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग...
नई दिल्ली, 26 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ‘एक्स’ संदेश में मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों पर्वों के माध्यम से समाज में एकता, आनंद, दयालुता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करने की कामना की।
उन्होंने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर सभी के बीच एकता और आनंद की भावना को बढ़ाए। उन्होंने कामना की कि दयालुता और समाज के प्रति योगदान की भावना सदैव सभी का मार्गदर्शन करती रहे। उन्होंने लिखा, ”ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ओणम की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक जीवंत त्योहार है, जिसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने प्रार्थना की कि ओणम समाज में खुशी, एकता और समृद्धि की भावना को और बढ़ावा दे।
