नवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में चिंतामण हनुमान मंदिर में 27 अक्टूबर को संध्या 7:00 बजे कन्या पूजन
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the love इंदौर। रोबोट चौराहा स्थित श्री...
Spread the loveसलमान खान स्टारर ‘मॉन्स्टर’ में अब...
Spread the loveतापसी पन्नू ने ‘गांधारी’ की ग्लोबल...
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और विभागीय स्टालों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत बलरामपुर जिले के ग्राम कर्रा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री लगभग दोपहर 1 बजे कर्रा पहुंचकर यहां आयोजित महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय बलरामपुर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। वे लगभग दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर जशपुर जिले के ग्राम पंडरीपानी पहुंचेंगे।पंडरीपानी में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे विभागीय स्टालों का अवलोकन कर शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी लेंगे।
