छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
नई पैकेजिंग में परंपरा और आधुनिकता का संगम, 59 हजार से अधिक दुग्ध उत्पादक किसानों से जुड़ा संघ
इंदौर, 25 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के सहकारी डेयरी ब्रांड ‘सांची’ ने अपने 45 वर्षों के विश्वास को आधुनिक स्वरूप देते हुए इंदौर में नई ब्रांड पहचान और री-डिजाइन पैकेजिंग लॉन्च की। कृषि महाविद्यालय में आयोजित समारोह में संयुक्त आयुक्त श्री पुरुषोत्तम पाटीदार मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में एमपीसीडीएफ के पूर्व प्रबंध संचालक डॉ. संजय गोवानी, इंदौर दुग्ध संघ के सीईओ श्री विशाल मिश्रा और एनडीडीबी के ग्रुप हेड (मार्केटिंग) श्री स्वप्न सिन्हा सहित वरिष्ठ अधिकारी, वितरक और रिटेलर्स मौजूद रहे।
नई पैकेजिंग में आधुनिक डिजाइन के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को शामिल किया गया है। गोंड कला से प्रेरित डिजाइनों में गाय, ग्रामीण जीवन, दूध और महिला दुग्ध उत्पादकों को दर्शाया गया है।
श्री पुरुषोत्तम पाटीदार ने कहा कि 45 वर्षों से उपभोक्ताओं का विश्वास सांची की सबसे बड़ी पूंजी है और नई पहचान ब्रांड को आधुनिक बाजार के अनुरूप नई ऊर्जा देगी। डॉ. संजय गोवानी ने कहा कि नई पैकेजिंग सांची की विश्वसनीयता को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद करेगी। श्री स्वप्न सिन्हा ने इसे सहकारी डेयरी को आधुनिक उपभोक्ताओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। वहीं श्री विशाल मिश्रा ने कहा कि नई पहचान से सांची के उत्पादों की बाजार पहुंच और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
इंदौर दुग्ध संघ से वर्तमान में 1,687 दुग्ध सहकारी समितियां और करीब 59,197 दुग्ध उत्पादक किसान जुड़े हैं। संघ प्रतिदिन करीब 3 लाख लीटर दूध का संग्रह करता है, जिसका प्रसंस्करण इंदौर सहित खंडवा, झाबुआ, सेंधवा और खरगोन के संयंत्रों में किया जाता है। सांची के उत्पादों का वितरण 148 वितरकों और करीब 1,300 रिटेलर्स के माध्यम से किया जा रहा है।
संघ के अनुसार अप्रैल 2025 से अब तक 323 नई दुग्ध सहकारी समितियां स्थापित और 109 समितियां पुनर्जीवित की गई हैं। दूध संग्रह को डिजिटल बनाने के लिए एएमसीएस मोबाइल ऐप का उपयोग भी किया जा रहा है।
नई ब्रांड पहचान के तहत दूध, दही, पनीर, छाछ, मठ्ठा और अन्य दुग्ध उत्पादों को एकरूप आधुनिक पैकेजिंग दी गई है। ‘स्वाद, सेहत, सांची’ के संदेश के साथ यह पहल सांची की विरासत को आधुनिक उपभोक्ता अनुभव से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
