Aaj ka Panchang 13 October 2026: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 13 October 2026:...
Spread the loveमेषआज एक शानदार दिन के लिए...
Spread the loveछत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों...
रायपुर। राजधानी रायपुर के नागरिक आपूर्ति निगम ने हरिभूमि डॉट कॉम में खबर प्रकाशित होने के बाद त्वरित संज्ञान लिया है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद निगम ने विशेष व्यवस्था करते हुए गोदामों से गाड़ियों के जरिए राशन दुकानों तक शक्कर का भंडारण पूरा कराया। शक्कर की सप्लाई शुरू होने से लगातार परेशान हो रहे हितग्राहियों ने राहत की सांस ली है और वितरण सुचारू हो गया है।
हालांकि, शक्कर की किल्लत दूर होते ही राशन व्यवस्था में एक नया संकट खड़ा हो गया है। अब शहर की कई राशन दुकानों में एपीएल (APL) और बीपीएल (BPL) चावल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। शक्कर मिलने की उम्मीद में राशन दुकानों तक पहुंच रहे कार्डधारियों को अब चावल न मिलने के कारण एक बार फिर खाली हाथ बैरंग लौटना पड़ रहा है।भंडारण की कमी आ गई है, जिसके कारण कार्डधारकों को अब चावल नहीं मिल पा रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम के जिला अधिकारी दुकानों में भंडारण की कमी के लिए ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अनुबंध के अनुसार ट्रांसपोर्ट एजेंसियों कम गाड़ियां लगा रही हैं, जिसके कारण डिमांड के अनुसार भंडारण कराने में दिक्कत आ रही है।
पीडीएस दुकानों में नहीं थम रही राशन की किल्लत
हरिभूमि की पड़ताल में जानकारी मिली कि, दो दिन पहले तक कई दुकानों में शक्कर का भंडारण नहीं होने से हितग्राहियों को वापस लौटना पड़ रहा था, वहीं अब कई दुकानों में चावल नहीं होने से हितग्राही खाली हाथ लौट रहे हैं। खबर प्रकाशन के बाद रविवार को अवकाश होने के बावजूद नागरिक आपूर्ति निगम ने गोदामों को खुला रखा और उन दुकानों में शक्कर का भंडारण कराया, जहां से शक्कर की लगातार मांग की जा रही थी। इन दुकानों में शक्कर पहुंचने के बाद हितग्राहियों को राहत मिली है, लेकिन कई दुकानों में अब चावल का स्टॉक नहीं होने से हितग्राहियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
इन दुकानों में चावल नहीं
उचित मूल्य दुकानों में जहां पिछले कुछ दिनों से चावल का स्टॉक नहीं है। उनमें आईडी क्रमांक-
441001168, 441001343, 441001066, 441001026, 441001356, 441001259, 441001197, 441001098, 441001261, 441001152,441001100, 441001031, 441001276, 44101009, 441001350,441001202, 441001146, 441001169,441001257, 441001258 आदि दुकानें हैं, जिनमें कहीं एपीएल तो कहीं बीपीएल चावल तो कहीं-कहीं दोनों कोटे का चावल का भंडारण नहीं हो पाया है।
नहीं मिली है शिकायत
रायपुर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि, सारा कार्य अब ऑनलाइन हो रहा है। कोई गोदाम प्रभारी डिमांड पत्र ऑफलाइन या पैसों की मांग कर रहा है, ऐसी शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आएगी तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
