Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर...
Spread the loveजेन नेक्स्ट संवाद में जेन-जी और...
अमेठी, 24 अगस्त । श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्राचीन दंडेश्वर धाम शिव मंदिर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। एसपी को अपने बीच देखकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह नजर आया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिव भक्तों पर की गई पुष्पवर्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सनातन धर्मावलंबियों और श्रद्धालुओं द्वारा एसपी अमेठी के इस कार्य की जमकर सराहना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को लेकर जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुरुष और महिला पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहे थे। सावन के सभी सोमवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित किया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।
