राज्यपाल रमेन डेका से राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य भेंट
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने कहा- समृद्ध अनुभव और...
Spread the love00 समस्याओं का भौतिक सत्यापन कर...
संभल, 21 अगस्त । उत्तर प्रदेश में संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित सिरसी में चामुंडा मंदिर की जमीन पर हुए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडाेजर चला दिया। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
एसडीएम विकास चंद्र ने बताया कि तहसील संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी में चामुंडा देवी मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मंदिर कमेटी ने की थी। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय ने कथित अवैध कब्जेदार मंजर खां को नोटिस जारी किया था। सुनवाई के बाद 13 मार्च को न्यायालय ने बेदखली का आदेश दिया। इसके खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की गई, जिसे 24 जुलाई को खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
दोपहर में एसडीएम समेत प्रशासनिक टीम करीब 12 पुलिसकर्मियों के साथ एक बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। दोपहर 1 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। मंदिर की कुल एक बीघा जमीन में से 72 वर्गमीटर पर बने दो मंजिला धर्मकांटे और करीब 100 मीटर लंबी 4 फीट ऊंची दीवार को हटाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इन अवैध निर्माणों से मंदिर के निर्माण में बाधा आ रही थी। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई की जा रही है।
