कनासिया में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
कनासिया। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल तराना प्रखंड के खंड कनासिया में अखंड भारत संकल्प कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इसके बाद जिला संयोजक जीवन सिंह गुर्जर ने कार्यक्रम की भूमिका रखी। प्रांत पदाधिकारी रामजी ओरा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए अखंड भारत के संकल्प एवं राष्ट्रहित के विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल यात्रा निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड सहमंत्री जीवन वर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष राम सुंदरिया, खंड अध्यक्ष राजेश वर्मा एवं संघ जिला संपर्क प्रमुख अमित चावड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।