उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
नई दिल्ली, 21 अगस्त । वाराणसी से दिल्ली आ रहे वंदेभारत एक्सप्रेस के यात्री ने ट्रेन में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री भोजन की गुणवत्ता सुधारने और खराब भोजन परोसने वाले वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने संबंधित सेवा प्रदाता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यात्री ने 16 अगस्त को की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसे ट्रेन में परोसी गई रोटी कच्ची थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में यात्री रेल मंत्री से कहता सुनाई दे रहा है कि यात्रियों से भले ही 10-20 रुपये अधिक किराया ले लिया जाए लेकिन उन्हें भोजन की गुणवत्ता अच्छी मिलनी चाहिए। उसने खराब भोजन परोसने वाले वेंडरों को हटाने की भी मांग की।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आईआरसीटीसी ने एक्स पर कहा कि इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। आईआरसीटीसी ने संबंधित सेवा प्रदाता पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उसे भोजन तैयार करने, स्वच्छता तथा पैकेजिंग के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की सख्त चेतावनी दी है।
आईआरसीटीसी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित ट्रेन में भोजन की आपूर्ति करने वाली रसोई इकाई का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से निर्धारित खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
