उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
– 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक मंच अन्नपूर्णा क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित
– 21 से 28 अगस्त तक यूनिक हॉस्पिटल में चलेगा विशेष सप्ताह, कार्डियोलॉजी और इंटरनल मेडिसिन ओपीडी पर 50% छूट, ऑर्थोपेडिक ओपीडी और बीएमडी जांच नि:शुल्क
इंदौर, 20 अगस्त 2026। बढ़ती उम्र के साथ शरीर में होने वाले बदलावों पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। हड्डियों की कमजोरी, हृदय से जुड़ी परेशानी और दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं कई बार शुरुआती दौर में साफ नजर नहीं आतीं। नियमित जांच और सही समय पर विशेषज्ञ से सलाह इन समस्याओं की पहचान में मदद कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर *वरिष्ठ नागरिक मंच अन्नपूर्णा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में यूनिक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, इंदौर के सहयोग से 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिक मंच अन्नपूर्णा क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस शिविर में हड्डी एवं हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया जाएगा। शिविर में निःशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और बीएमडी यानी हड्डियों के घनत्व की जांच के साथ डॉक्टर परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी, वहीं हॉस्पिटल की सेवाओं पर विशेष डिस्काउंट भी दिया जाएगा। शिविर में अस्थि एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ एवं प्रमाणित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. के.के. नीमा, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बादल वाई. बंकर तथा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वत्सल कयाल सहित विशेषज्ञ चिकित्सक वरिष्ठ नागरिकों से स्वास्थ्य संबंधी बातचीत करेंगे।
इसके साथ ही *यूनिक हॉस्पिटल इंदौर में 21 से 28 अगस्त तक विश्व वरिष्ठ नागरिक सप्ताह* आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष सुविधाएं रखी गई हैं। सप्ताह के दौरान कार्डियोलॉजी और इंटरनल मेडिसिन ओपीडी पर 50 प्रतिशत छूट, ऑर्थोपेडिक ओपीडी और बीएमडी जांच नि:शुल्क रखी गई है। रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जांच पर 25 प्रतिशत तथा आईपी एडमिशन पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े परामर्श के लिए ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. के.के. नीमा, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. वत्सल कयाल और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुहानी कयाल की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह सुविधा 21 से 28 अगस्त तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रहेगी।
यूनिक हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. के.के. नीमा ने बताया कि*, “वरिष्ठ नागरिकों में हड्डियों की मजबूती और शरीर की गतिशीलता को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। उम्र के साथ हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है और इससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है। बीएमडी जैसी जांच से हड्डियों की स्थिति का पता लगाने में मदद मिलती है। इस तरह की पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर जांच व चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।”
