नई दिल्ली। नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवासन ने अपोलो हॉस्पिटल्स के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. प्रताप सी. रेड्डी और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीता रेड्डी की मौजूदगी में ‘अपोलो ऑलवेज ओपन, ऑलवेज हियर’ पहल का उद्घाटन किया।
इस पहल का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सेवा अनुभव को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, भरोसेमंद और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में अपोलो हॉस्पिटल्स की प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रताप सी. रेड्डी और डॉ. संगीता रेड्डी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नवाचार, बेहतर तकनीक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही।
पहल के शुभारंभ को स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।