अपने किरदार की तैयारी को लेकर बोलीं यामी गौतम, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love अवस्थी परिवार में आपका स्वागत...
Spread the love राशिफल : 06 अक्टूबर, 2026...
Spread the love भारत के मशहूर ट्रेड एनालिस्ट...
इंदौर। माधव एक्सप्रेस/वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन द्वारा आयोजित ॐ महाकाल कावड़ सेवा शिविर का इंदौर नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद कावड़ यात्रियों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
सभापति ने शिविर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से शिविर के संचालन के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
दौरे के दौरान सभापति मुन्नालाल यादव का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कावड़ यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था पूरे महीने निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों को जल, भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
शिविर में मौजूद कावड़ यात्रियों ने सभापति के आगमन और व्यवस्थाओं के जायजे पर संतोष व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार, महाकाल सेवा भावना के तहत फेडरेशन पूरे महीने यात्रियों की सहायता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरे से शिविर की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
