फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
Spread the loveसूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के...
Spread the loveसूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के...
Spread the loveलटोरी की महिलाओं ने हस्तशिल्प को...
Spread the loveरायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन, बलौदाबाजार...
ध्वजारोहण के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ, एनसीसी कैडेट्स ने दी शानदार सलामी
इंदौर। ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर परिसर में स्वतंत्रता दिवस का महापर्व देशभक्ति, गरिमा और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओरिएंटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री जसपाल चावला उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान के साथ हुआ ध्वजारोहण
समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री जसपाल चावला द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित एवं शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
विश्वविद्यालय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के शीर्ष नेतृत्व का निरंतर मार्गदर्शन एवं समर्थन प्राप्त हुआ। समारोह में माननीय चांसलर श्री प्रवीण ठकराल, प्रो चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई एवं श्री गौरव ठकराल, चीफ मैनेजिंग निदेशक प्रो. (डॉ.) गरिमा घई, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे तथा डिप्टी रजिस्ट्रार श्री अजयेन्द्र नाथ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश
सभा को संबोधित करते हुए प्रो चांसलर प्रो. (डॉ.) ध्रुव घई एवं वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे ने विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
एनसीसी कैडेट्स को नई रैंक से किया अलंकृत
समारोह के दौरान आयोजित ‘रैंक सेरेमनी’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को उनकी नई रैंक एवं पदवियों से अलंकृत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उमंग का संचार किया।
उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान
समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्पोर्ट्स विद्यार्थियों, समर्पित एनसीसी कैडेट्स एवं कार्यक्रम का सफल कवरेज करने वाले फोटोग्राफी क्लब के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री जसपाल चावला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और खेल भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
आभार के साथ हुआ समापन
कार्यक्रम के अंत में डिप्टी रजिस्ट्रार श्री अजयेन्द्र नाथ ने सभी गणमान्य अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके पश्चात राष्ट्रभक्ति के जयघोष और मिष्ठान वितरण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ
