नलखेड़ा ज्वेलरी लूटकांड का पर्दाफाशः नलखेड़ा पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 14.125 किलो चांदी बरामद
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveज्वेलरी व्यापारी से लूट का खुलासा,...
Spread the loveShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि हिंदू...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों...
काशी प्रांत के 22 जिलों से जुटे 350 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता, नितिन भारत का हुआ अभिनंदन
मीरजापुर, 16 अगस्त । विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की दो दिवसीय प्रांत योजना बैठक का समापन रविवार को सुरभि शोध संस्थान, रामबाग चुनार में हुआ। बैठक में आगामी छह माह के संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्ययोजना को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। काशी प्रांत के 22 जिलों से पहुंचे 350 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए लखनऊ क्षेत्र के संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि भारतीय समाज की मूल शक्ति परिवार व्यवस्था है। वर्तमान परिस्थितियों में परिवार को सुरक्षित और मजबूत बनाए रखना महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से परिवार प्रबोधन और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज के बीच जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।
उन्होंने धर्मांतरण और लव जिहाद जैसी चुनौतियों के प्रति समाज को जागरूक और संगठित करने पर भी जोर देते हुए कहा कि अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर संगठन ने देशभर में एक करोड़ हित चिंतक बनाने का संकल्प लिया है। सनातन मूल्यों की रक्षा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता से जुटना होगा।
बैठक में स्थापना दिवस, दुर्गा अष्टमी और गीता जयंती सहित आगामी कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तैयार की गई।
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जन्मशती के अवसर पर सामाजिक समरसता, समानता और मानव मर्यादा के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक के दौरान काशी प्रांत से चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री बनाए गए नितिन भारत का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत और अभिनंदन किया। छह माह की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, प्रांत संगठन मंत्री राजेंद्र, प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण सिंह समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
