प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...
मुंबई ,14 अगस्त 2026: भरोसेमंद और किफायती प्रोडक्ट्स के जरिए टेक्नोलॉजी को आम लोगों तक पहुंचाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड आईटेल ने वॉशिंग मशीन और टीवी की नई रेंज के साथ अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च की गई इस नई रेंज के जरिए कंपनी आधुनिक तकनीक को भारतीय घरों तक पहुंचाने पर जोर दे रही है। इसके साथ ही, आईटेल ने भारत में अपने नए टीवी पोर्टफोलियो को भी पेश किया है, जो कंपनी के स्मार्ट टीवी सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव है। नए टीवी पोर्टफोलियो में प्रीमियम डिजाइन के साथ कई ऐसी तकनीक और सुविधाएं शामिल की गई हैं, जो पहले केवल चुनिंदा मॉडल्स तक सीमित थीं। नई रेंज में पूरे पोर्टफोलियो में QLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, फ्री डिश कनेक्टिविटी, बेहतर ऑडियो और कनेक्टेड टीवी एक्सपीरियंस दिया गया है। इसके अलावा, पहली बार 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज में मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी भी पेश की गई है।
इस लॉन्च पर आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलापात्रा ने कहा, “किफायती कीमत ग्राहकों को किसी प्रोडक्ट की ओर आकर्षित करती है, लेकिन भरोसेमंद परफॉर्मेंस उनका विश्वास जीतती है। इस स्वतंत्रता दिवस पर, जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, आईटेल रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोगी तकनीक पहुंचाने के अपने प्रयास जारी रखे हुए है। नए टीवी और वॉशिंग मशीन के साथ होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए हम लाखों भारतीय परिवारों को भरोसेमंद प्रोडक्ट, किफायती कीमत और 1,000 से अधिक सर्विस सेंटर के जरिए बेहतर आफ्टर-सेल्स सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
वॉशिंग मशीन
आईटेल की नई वॉशिंग मशीन रेंज 10.5 किलोग्राम, 9.5 किलोग्राम और 8 किलोग्राम क्षमता में उपलब्ध है। इसमें रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक किफायती कीमत पर बेहतर होम अप्लायंसेज का इस्तेमाल कर सकें। वॉशिंग मशीन की नई रेंज को देशभर में कार्लकेयर के 1,000 से अधिक सर्विस सेंटर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे ग्राहकों को आफ्टर-सेल्स सर्विस आसानी से मिल सकेगी। नई रेंज में आईटेल WM105SA, आईटेल WM095SA और आईटेल WM080SA मॉडल शामिल हैं। सभी मॉडल्स में मजबूती के लिए टफेंड फुल-ग्लास टॉप दिया गया है। इन वॉशिंग मशीनों की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है और ये रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
टीवी
आईटेल की नई टीवी रेंज में अलग-अलग स्क्रीन साइज और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के विकल्प दिए गए हैं। कंपनी ने गूगल क्यूडी-मिनी एलईडी टीवी भी पेश किए हैं, जिन्हें भारत के उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो प्रीमियम टीवी का अनुभव चाहते हैं लेकिन किफायती कीमत पर। आईटेल ने अपने पूरे टीवी पोर्टफोलियो में QLED टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराई है। गूगल क्यूडी-मिनी एलईडी सीरीज 55 और 65 इंच स्क्रीन साइज में आएगी, जबकि गूगल QLED सीरीज 43, 50 और 55 इंच में उपलब्ध होगी। एंड्रॉयड QLED सीरीज 43 और 32 इंच स्क्रीन साइज में पेश की गई है। टीवी के साथ ग्राहकों को देशभर में 1,000 से अधिक सर्विस सेंटर का आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी मिलेगा।
नई टीवी रेंज में वॉइस कंट्रोल के जरिए नेविगेशन, कंटेंट सर्च और स्मार्ट टीवी फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें स्ट्रीमिंग ऐप्स, एंटरटेनमेंट और गेम्स के लिए ऐप स्टोर का एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा, कम्पैटिबल स्मार्टफोन, टैबलेट और पीसी के साथ स्क्रीन कास्ट/स्क्रीन मिररिंग तथा बेहतर ऑडियो के लिए एचडीएमआई एआरसी/ईएआरसी कनेक्टिविटी दी गई है। चुनिंदा मॉडल्स में स्मार्ट रिमोट की सुविधा भी मिलेगी, जिससे ग्राहकों को सहज और फीचर-भरपूर स्मार्ट टीवी अनुभव मिलेगा। आईटेल की नई टीवी रेंज देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है और इसकी कीमत 12,069 रुपये से शुरू होती है।
