प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘सबके लिए आवास’ के संकल्प को छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता से कर रहा साकार – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the loveजमीन से लेकर किफायती घर तक...
Spread the love ‘इंदौर ब्राइडल फैशन शो सीजन...
Spread the love नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2026...

रायपुर, 15 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने माँ भारती की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा और मातृभूमि की सुरक्षा के लिए वीर जवानों का सर्वाेच्च बलिदान सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
श्री चौधरी ने कहा कि शहीद जवानों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्रता और सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति पूरा देश सदैव कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि राष्ट्र की ओर से उनके त्याग और बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। वीर जवानों की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा और उनका साहस आने वाली पीढि़यों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
