Aaj ka Panchang 30 September 2026: अश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Panchang: हिंदू धर्म में...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 September 2026:...
Spread the loveनासिक से दर्शन करने आए दल...
कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया बोलीं – स्व. दिलीप सिंह भूरिया के सपने को देंगे नई उड़ान, समितियों के गठन से मिलेगा रोजगार
थांदला से विवेक व्यास दैनिक माधव एक्सप्रेस
स्थानीय मेट्रो गार्डन थांदला में शुक्रवार को भिलांचल बहुउद्देशीय सहकारी संस्था द्वारा एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से जिले की जनजातीय आर्थिक स्थिति को मजबूत करना और क्षेत्र में ‘द ट्राइबल बैंक’ की स्थापना के लिए जिले भर में समितियां बनाना है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह भूरिया जी ने पूरे देश में सहकार को समझाने का काम किया। आज हम क्षेत्र में जनजातीय रोजगार और ट्राइबल बैंक को स्थापित करने की जो पहल कर रहे हैं, वह उनकी सोच को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है उन्होंने कहा कि जहां जैसी उपलब्धता है उसे रोजगार में परिवर्तित करना ही हमारा लक्ष्य है। इससे नए उद्योग स्थापित होंगे और जनजाति क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी वक्ताओं ने रखे विचार मंच से प्रदेश प्रवक्ता कलसिंह भाबर, विहिप के सह प्रमुख गौरसिंह कटारा, जिला पंचायत सदस्य विजय भाबर, रामपाल चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष राणापुर गोविंद अजनार, अध्यापक संघ अध्यक्ष जसवंत डामोर, अतुल चौहान, जवला भूरा, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, सोमेश भूरिया, लालचंद देवल, मन्नू डामोर, रितेश देवदा* सहित अन्य वक्ताओं ने जनजातीय विषय पर प्रकाश डाला और सहकारिता के महत्व को समझाया।
संजय भाबर ने रखी भूमिका
कार्यक्रम की भूमिका बनाते हुए युवा नेता संजय भाबर ने बहुउद्देशीय सहकारी संस्था के उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा जन्मदिवस पर इस प्रकार के जागरूकता वाले कार्यक्रम करने से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और आगामी समय में रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिलेगा उपस्थित रहे कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर मंडल महामंत्री भारत कटारा, यशवंत बामनिया, जनपद सदस्य अर्जून, मंडल अध्यक्ष सोमेश, मनू जी, सरपंच खुशाल, प्रथा, मंडल महामंत्री जितेंद्र राठौर कमलेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता सुरेश बिलावल ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने माना।
