स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को मिला नया डायरेक्टर, मोहम्मद आरिफ संभालेंगे कार्यभार
Spread the loveरायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया...
Spread the loveरायपुर। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को नया...
Spread the loveगरियाबंद। जिले के पुलिस विभाग में...
Spread the love**सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में...
रायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए शासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, राज्य, जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तरों पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों का समय प्रात: 9 बजे के बाद निर्धारित किया गया है।
विभिन्न स्तरों पर आयोजन की रूपरेखा
राष्ट्रीय स्तर (दिल्ली) के लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री को सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रगीत के गायन और राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान, 21 तोपों की सलामी, वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा, प्रधानमंत्री का संबोधन और त्रिरंगे गुब्बारे छोडऩा शामिल होगा।
राज्य स्तर
मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्काउट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर तथा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संबोधन होगा।
जिला व उपमंडल स्तर
जिला स्तर पर मंत्री, आयुक्त या जिला मजिस्ट्रेट और उपमंडल/प्रखण्ड स्तर पर उपमंडल अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण, परेड और संबोधन आयोजित किया जाएगा।
पंचायत व ग्राम स्तर
सरपंच/ग्राम प्रधान द्वारा राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और ग्रामीणों को संबोधन का कार्यक्रम संपन्न होगा।
एक भारत श्रेष्ठ भारत और विशेष अभियान
स्वच्छता एवं पर्यावरण अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक जिले के प्रमुख स्थलों पर 15 दिन से एक महीने का स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्कूली छात्रों, एनसीसी, एनएसएस और सामाजिक समूहों की भागीदारी होगी। साथ ही सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा।
सांस्कृतिक आदान-प्रदान
एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत राज्यों को अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह में अन्य राज्यों के दलों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया गया है ताकि खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपसी संबंधों को बढ़ावा मिल सके।
राजभवन में एट होम समारोह और बैंड प्रदर्शन
एट होम समारोह राजभवन/उपराज्यपाल निवास में शाम 6 बजे के बाद एट होम कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें सामान्य प्रोटोकॉल के अलावा दिव्यांगजनों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, शहीदों के परिजनों, कोरोना योद्धाओं, उत्कृष्ट खिलाडिय़ों, शिक्षकों और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों सहित समाज में योगदान देने वाले 25 से 50 विशेष आमंत्रण आरक्षित रहेंगे।
देशभर में बैंड प्रदर्शन
नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए देशभर में लगभग 343 प्रमुख स्थानों पर पुलिस और सैन्य बैंड का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। लोकभवन के कार्यक्रमों में स्कूली बैंडों की प्रतियोगिता के विजेताओं को भी प्रस्तुति का मौका दिया जाएगा।
