बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की तत्परता से 16 हजार से अधिक लोगों का बचाव
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveएनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं जिला प्रशासन की...
Spread the loveमुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़...
Spread the loveअंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री श्री...
इंदौर माधव एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश:वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन (म.प्र.) के तत्वावधान में आयोजित ‘ॐ महाकाल कावड़ सेवा शिविर’ में महामंडलेश्वर ज्योतियानंद जी महाराज ने कावड़ यात्रियों को आशीर्वचन प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को महाकाल की प्रतिकृति भेंट कर प्रोत्साहित किया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
अपने संबोधन में महामंडलेश्वर जी ने कहा कि संकीर्णताओं से ऊपर उठकर धर्म और समाज के हित में निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने माता-पिता की सेवा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सच्चे धर्म की शुरुआत घर से ही होती है। उन्होंने यात्रियों से श्रद्धा, अनुशासन और एकजुटता के साथ महाकाल की सेवा में जुटे रहने का आग्रह किया।
इस अवसर पर समाजवादी नेता रामबाबू अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी गोरे, विजय शादिजा, गणपत सिंह गौड़ और खैमराज बारोड़ समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने परंपरा के अनुसार सभी अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर के माध्यम से कावड़ यात्रियों को आराधना, सेवा भाव और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। महामंडलेश्वर जी के विचारों से प्रभावित होकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
14 अगस्त को होगा ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम
वर्ल्ड हिन्दू फेडरेशन द्वारा आगामी 14 अगस्त को ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा और देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
मध्य प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित यह शिविर समाज में धर्म और सेवा के माध्यम से एकजुटता का संदेश दे रहा है।
